main ban patang ud jaaoon re

Title:main ban patang ud jaaoon re Movie:Dopatta (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Firoz Nizami Lyricist:Arsh Lucknowi

English Text
देवलिपि


हो
मैं बन पतंग उड़ जाऊँ रे
हवा के संग लहराऊँ, लहराऊँ रे
हो
मैं बन पतंग उड़ जाऊँ रे

तू धरती पर मुझे बुलाये, मुझे बुलाये
मैं आकाश को जाऊँ रे -२
हवा के संग लहराऊँ, लहराऊँ रे
हो
मैं बन पतंग उड़ जाऊँ रे

( जुगनू बन कर चम-चम चमकूँ
उड़ती फिरूँ हवाओं में ) -२
हो बरखा बन कर छम-छम बरसूँ
हो छम-छम बरसूँ
छुपती फिरूँ घटाओं में
गीत मिलन के गाऊँ रे -२

हवा के संग लहराऊँ, लहराऊँ रे
हो
मैं बन पतंग उड़ जाऊँ रे

( चन्दा की नगरी में जा कर
छुन-छुन नाचूँ-गाऊँ मैं ) -२
हो चन्दा तारें सुन-सुन नाचें
हो सुन-सुन नाचें
ऐसा गीत सुनाऊँ रे
ऊँचा नगर बसाऊँ रे -२

हवा के संग लहराऊँ, लहराऊँ रे
हो
मैं बन पतंग उड़ जाऊँ रे