main bevafaa naheen hoon tere pyaar kee qasam

Title:main bevafaa naheen hoon tere pyaar kee qasam Movie:Preet Na Jane Reet Singer:Mohammad Rafi Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Qamar Jalalabadi

English Text
देवलिपि


मैं बेवफ़ा नहीं हूँ तेरे प्यार की क़सम
इकरार जो किया है उसी इकरार की क़सम
मैं बेवफ़ा नहीं ...

माना हमारे प्यार का आलम बदल गया
अपने ही दिल की आग से काशाना जल गया
दिल फिर भी है वो ही तेरे दीदार की क़सम
मैं बेवफ़ा नहीं ...

उल्फ़त के फूल गिर गए क़िस्मत की धूल में
ख़ुश्बू है तेरे साँस की हर एक फूल में
इस प्यार के लुटे हुए गुलज़ार की क़सम
मैं बेवफ़ा नहीं ...