main dhoondhataa hoon jinako raaton ko kayaalon men

Title:main dhoondhataa hoon jinako raaton ko kayaalon men Movie:Thokar Singer:Mukesh Music:Shamji Ghanshamji Lyricist:Saajan Dehlavi

English Text
देवलिपि


मैं ढूँढता हूँ जिनको रातों को खयालों में
वो मुझको मिल सके न सुबह के उजाले में

सुहानी प्यार की बातें, मेरे दिलदार की बातें
कभी इक़रार की बातें, कभी इनकार की बातें
एक दर्द सा छुपा है, दिल के हसीं छालों में
मैं ढूँढता हूँ...

जो यूँ बरबाद होते हैं, वो कब आबाद होते हैं
दिल-ए-नाशाद होते हैं, वो एक फ़रियाद होते हैं
उलझा हुआ हूँ कबसे, ग़म के अजीब जालों में
मैं ढूँढता हूँ...