-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
main dil kee dil men rakhataa hoon
Title:main dil kee dil men rakhataa hoon Movie:Yeh Pyaar Hi To Hai Singer:Kumar Sanu, Pankaj Udhas Music:Nadeem, Shravan Lyricist:unknown
मैं दिल की दिल में रखता हूँ बस ये ही मेरा दोष है
जिस में जितना प्यार है उतना वो खामोश है
मैं दिल की दिल में ...
मैं अपनी कहानी कैसे कहूँ उसमें तेरा नाम भी आएगा
गर होगी मेरी रुसवाई तो सर तेरा भी झुक जाएगा
अंजाम-ए-मोहब्बत क्या होगा ये सोच के मैं घबराता हूँ
तू ना मुझे पहचान सका बस इसका मुझे अफ़सोस है
जिस में जितना प्यार ...
मुझ में कितनी बेचैनी है मैं काश तुझे बतला पाता
चाहत के सारे ज़ख्मों को मैं काश तुझे दिखला पाता
मैं अपने इस पागल दिल को हर बार यही समझाता हूँ
माना मदहोश है प्यार मेरा लेकिन मुझ में तो होश है
जिस में जितना प्यार ...