-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
main ek sadee se baithee hoon
Title:main ek sadee se baithee hoon Movie:Lekin Singer:Lata Mangeshkar Music:Hridaynath Mangeshkar Lyricist:Gulzar
मैं एक सदी से बैठी हूँ
इस राह से कोई गुज़रा नहीं
कुछ चाँद के रथ तो गुज़रे थे
पर चाँद से कोई उतरा नहीं
मैं एक सदी से बैठी हूँ ...
दिन रात के दोनो पहिये भी
कुछ धूल उड़ा कर बीत गये
मैं मन आँगन में बैठी रही
चौखट से कोई गुज़रा नहीं
मैं एक सदी से बैठी हूँ ...
आकाश बड़ा बूढ़ा बाबा
सब को कुछ बाँट के जाता है
आँखों को निचोड़ा मैं ने बहुत
पर कोई आँसू उतरा नहीं
मैं एक सदी से बैठी हूँ ...