-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:main hindustaan hoon Movie:Hindustaan Ki Qasam Singer:Anuradha Paudwal, Sukhwinder Singh Music:Sukhwinder Singh Lyricist:Anand Bakshi
दुनिया के नक्शे पर न जाने कितने मुल्क़ उभरे और वक़्त की रेत में
दबकर फ़ना हो गए मगर मैं आज भी ज़िंदा हूं
मैं हिन्दुस्तान हूँ
मेरी उम्र क्या जाने ज़माना ओ
इतिहास मेरा सदियों पुराना
ऱिषियों का धर्म सूफ़ियों का ईमान हूं
मैं हिन्दुस्तान हूँ
देह शिवा वर मोहे इहे शुभ करमन ते कबहूँ न टरूं
न टरूं अरसों जब जाए लरौ निश्चय कर अपनी जीत करूं
बुद्धम शरणम गच्छामि
संघम शरणम गच्छामि
धर्मम शरणम गच्छामि
अल्ला हो अकबर अल्ला हो अकबर
हिन्दुस्तानियों का दिल हूँ मैं जान हूँ
दुनिया ज़मीं है मैं आसमान हूँ
रंग रंग फूलों का मैं गुलिस्तान हूँ
गुलिस्तान हूँ
मैं हिन्दुस्तान हूँ
लो अब सुनो तुम सुनो तुम
इस दिल के दुखड़े
आँसू बने मेरे गीतों के मुखड़े
तक़सीम का जब खंजर चला तो
मैं टूट कर हो गया टुकड़े टुकड़े
अपने बेगानों में मैं बंट गया हूँ
ज़िंदा हूँ लेकिन मैं कट गया हूँ
अपने बेगानों में मैं बंट गया हूँ
घायल हूँ ज़ख्मों से मैं लहूलुहान हूं
मैं हिन्दुस्तान हूँ
वन्दे मातरम वन्दे मातरम
इस पार सरहद पर हम खड़े हैं
उस पार सरहद पर वो खड़े हैं
बढ़कर गले से लग जाओ यारों
ये फ़ासले छोटे हैं दिल बड़े हैं
अच्छे पड़ोसी रहते हैं ऐसे
जब जब मिलें तो कहते हैं ऐसे
तू मेरी जान है मैं तेरी जान हूँ
तू मेरी शान है मैं तेरी आन हूँ
तू पाकिस्तान है
मैं हिन्दुस्तान हूँ
तू मेरी जान है ...
साथी पुराने फिर मिल गए हैं
दोनों तरफ़ गुलशन खिल गए हैं
तब दुश्मनी में जानें गई थीं
अब दोस्ती में ये मिल गए हैं
साथी पुराने फिर ...
अब ईद आए आए बैसाखी होय
मेरा पड़ोसी है मेरा राखी
अपने पड़ोसी का मैं निगेहबान हूँ
मैं हिन्दुस्तान हूँ