-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:main hoon tere sapanon kee raanee Movie:Aas Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh
( मैं हूँ तेरे सपनों की रानी
तूने मुझे पहचाना ना ) -२
हरदम तेरे दिल में रही मैं
फिर भी रहा तू अनजाना
मैं जो हँस दूँ तेरी दुनिया
में चमके चम-चम तारे
मैं जिन रस्तों से आती हूँ
हट जाते हैं अंधियारे
रूप अनोखा रंग निराला
अजब मेरा ताना-बाना
मैं हूँ तेरे सपनों की रानी
तूने मुझे पहचाना ना
पानी में भी आग़ लगा दूँ
पत्थर को पिघलाऊँ मैं
फिर भी कितनी नाज़ुक हूँ मैं
ये कैसे समझाऊँ मैं
जी भर के तू देख दूर से
मचल के हाथ लगाना ना
मैं हूँ तेरे सपनों की रानी
तूने मुझे पहचाना ना
नाम मेरा उम्मीद है और
मुझको आशा भी कहते हैं
मेरे दम से ये इन्साँ मर कर
भी ज़िन्दा रहते हैं
जान है जब तक साथ रहूँगी
मिला के आँख चुराना ना
( मैं हूँ तेरे सपनों की रानी
तूने मुझे पहचाना ना ) -२