-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
main kanganaa khanakaaoon tum geet likho
Title:main kanganaa khanakaaoon tum geet likho Movie:Sangeet Singer:Anuradha Paudwal Music:Anand, Milind Lyricist:Santosh Anand
मैं कंगना खनकाऊं तुम गीत लिखो
मैं पायल छनकाऊं तुम गीत लिखो
मैं बिंदिया चमकाऊं तुम गीत लिखो
मैं कंगना खनकाऊं ...
काली काली लट बिखरा दूँ
आंचल के बादल को उड़ा दूँ
यौवन की मदिरा छलका दूँ
अंग अंग को मैं छन्द बना दूँ
मैं सज धज के आऊँ तुम गीत लिखो
मैं कंगना खनकाऊं ...
साँसों में आके बस जाऊँ
मन के सोए भाव जगाऊं
कविता बन के ऐसे रिझाऊं
अमर कवि मैं तुमको बनाऊं
मैं गजरा महकाऊं तुम गीत लिखो
मैं कंगना खनकाऊं ...