main kyaa karoon prem deevaanee hoon

Title:main kyaa karoon prem deevaanee hoon Movie:Wajood Singer:Chorus, Alka Yagnik Music:Anu Malik Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


मैं क्या करूं क्या करूं क्या करूं क्या करूं
प्रेम दीवानी हूँ पर मैं अन्जानी हूँ
उलझी है जो डोरी वो मैं कैसे सुलझाऊं
मैं क्या करूं ...

मैं चली थी सपनों के रथ में
फिर चलते चलते मुझे मन के पथ में ये दोराहा कैसा मिला
एक ओर सब रीत रस्में
और एक ओर चाहत की कसमें अब क्या मैं कहूं क्या मिला
इक ओर जीवन है इक ओर साजन है
मेरी अब जो उलझन है वो कैसे समझाऊं
मैं क्या करूं ...

मत भूल जा के तू अप्सरा है
तुझको अनन्त जीवन मिला है मुझे लोगों से सुनना पड़ा
पर क्या करूंगी युग युग मैं जी के
प्रीतम के संग इक पल जो बीते वो पल है युगों से बड़ा
तोड़ के हर बंधन छोड़ के हर आंगन
मन कहे हर पल पी के संग मैं बिताऊं
मैं क्या करूं ...