main nazar se pee rahaa hoon - - ghulam ali

Title:main nazar se pee rahaa hoon - - ghulam ali Movie:non-Film Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Anwar Mirzapuri

English Text
देवलिपि


मैं नज़र से पी रहा हूँ ये समाँ बदल न जाये
न झुकाओ तुम निगाहें कहीं रात ढल न जाये

मेरे अश्क भी हैं इसमें ये शराब उबल न जाये
मेरा जाम छूने वाले तेरा हाथ जल न जाये

अभी रात कुछ है बाकी न उठा नक़ाब साक़ी
तेरा रिंद गिरते गिरते कहीं फिर सम्भल न जाये

मेरी ज़िंदगी के मालिक मेरे दिल पे हाथ रखना
तेरे आने की ख़ुशी में मेरा दम निकल न जाये

मुझे फूँकने से पहले मेरा दिल निकाल लेना
ये किसी की है अमानत कहीं साथ जल न जाये

इसी ख़ौफ़ से नशेमन मैं बना सका न अनवर
कि निगाह-ए-अहल-ए-गुलशन कहीं फिर बदल न जाये