main to kar-kar binatee haar gaee

Title:main to kar-kar binatee haar gaee Movie:Chingari (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Khurshid Anwar Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


मैं तो कर-कर बिनती हार गई
पिया हाथ छुड़ा कर चले गये
मैंने अँखियाँ बिछाईं राहों में -२
वो नज़रें बचाकर चले गये

(मैं तो बेबस थी मन पागल पे
मुझे प्यार था उड़ते बादल से) -२
मेरी आस बँधाने आये थे -२
मेरी प्यास बढ़ाकर चले गये

(अब तक जो कभी देखा न सुना
वो ज़ुल्म भी मैंने देख लिया) -२
ख़ुद शमा को अपने हाथों से -२
परवाने बुझा कर चले गये

पिया जब से मिले सौतनिया से
दिल भर गया मेरा दुनिया से
मैं जागती आँखों सोई थी -२
वो नींद चुरा कर चले गये

मैं तो कर-कर बिनती हार गई
पिया हाथ छुड़ा कर चले गये