-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
main vahee vahee baat har din nayaa din har raat naee raat
Title:main vahee vahee baat har din nayaa din har raat naee raat Movie:Naya Din Nayi Raat Singer:Mohammad Rafi Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Rajinder Krishan
मैं वही वही बात -२
मेरे लिए तो हर दिन नया दिन हर रात नई रात
मैं वही वही बात ...
अच्छी या ख़राब पी ली जैसी मिली शराब पी ली
साक़ी नया है जाम पुराना रंग नया है नाम पुराना
सुबह हो या शाम मुझे मस्ती से काम
क्यूँकि हर दिन नया दिन ...
अपना ही लहू पी रहा हूँ मरने कि लिए जी रहा हूँ
दिल अपना है ग़म अपने हैं दुनिया पराई ( हम अपने हैं ) -२
मुझे आए ना क़रार मैं रहूँ बेक़रार
क्यूँकि हर दिन नया दिन ...