main wo deewaanaa hoon

Title:main wo deewaanaa hoon Movie:Azaad (Pakistani-Film) Singer:Masood Rana Music:Rashid Atre Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


( मैं वो दीवाना हूँ
मैं वो दीवाना हूँ जिस पर कोई हँसता भी नहीं ) -२
मैं वो दीवाना हूँ

मैं वो बादल जो बरसता रहा वीरानों पर
मैं वो दिल रोता रहा दर्द के अफ़सानों पर
मैं वो आँसू हूँ किसी आँख से छलका भी नहीं

मैं वो दीवाना हूँ
मैं वो दीवाना हूँ जिस पर कोई हँसता भी नहीं
मैं वो दीवाना हूँ

दिल ने जिस बुत को मोहब्बत का ख़ुदा समझा है
बेवफ़ा जान के भी जान-ए-वफ़ा समझा है
हाल-ए-दिल उसने कभी प्यार से पूछा भी नहीं

मैं वो दीवाना हूँ
मैं वो दीवाना हूँ जिस पर कोई हँसता भी नहीं
मैं वो दीवाना हूँ

एक इन्सान हूँ इन्सान से उल्फ़त की है
कितना नादान हूँ नादान से उल्फ़त की है
इतना नादान हूँ इन्सान से शिकवा भी नहीं

मैं वो दीवाना हूँ
मैं वो दीवाना हूँ जिस पर कोई हँसता भी नहीं
मैं वो दीवाना हूँ