-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:main ye naheen kahatee paradesee paradesee jaanaa naheen Movie:Raja Hindustani Singer:Kumar Sanu, Alka Yagnik, Udit Narayan, Suresh Wadkar, Bela Sulakhe, Padma Menon Music:Nadeem, Shravan Lyricist:Sameer
भाग १: गायक - अल्का यागनिक व उदित नारायण
मैं ये नहीं कहती कि प्यार मत करना
किसी अजनबी का मगर ऐतबार मत करना
अ: परदेसी परदेसी जाना नहीं, मुझे छोड़ के
परदेसी मेरे यारा वादा निभाना
मुझे याद रखना कहीं भूल न जाना
उ: परदेसी परदेसी जाना नहीं, मुझे छोड़ के
परदेसी मेरे यारा वादा निभाना
तुम याद रखना कहीं भूल न जाना
अ: मैंने तुमको चाहा तुमसे प्यार किया
सब कुछ तुम पे यार अपना वार दिया
बन गई जोगन मैंने प्रीत का जोग लिया
न सोचा न समझा दिल का रोग लिया
उ: परदेसी मेरे यारा लौट के आना
तुम याद रखना कहीं भूल न जाना
अ: परदेसी परदेसी जाना नहीं, मुझे छोड़ के
तुम याद रखना कहीं भूल न जाना
भाग २: गायक - कुमार शानु व अल्का यागनिक
कु: फूलों के मौसम में मिलने आते हैं
पतझड़ में पंछी बन कर उड़ जाते हैं
हँसती आँखों में आँसू दे आते हैं
वादा कर के भी न वापस आते हैं
परदेसी मेरे यारा गुज़रा ज़माना
उसे याद रखना कहीं भूल न जाना
अ: सच कहते हैं दुनिया वाले प्यार न कर
प्यार तो है इक रोग बुरा इस रोग से डर
दीवानों की क़िस्मत में तन्हाई है
इश्क़ का दूजा नाम तो यार जुदाई है
परदेसी मेरे यारा मुझे न रुलाना
तुम याद रखना कहीं भूल न जाना
भाग ३: गायक - सुरेश वाडकर, बेला सुलाखे व पद्मा मेनन
सु: परदेसी परदेसी जाना नहीं
बे: तू जाना नहीं
सु: हमें छोड़ के, हमें छोड़ के
परदेसी मेरे यारा वादा निभाना
हमें याद रखना कहीं भूल न जाना
परदेसी परदेसी जाना नहीं
हमें छोड़ के, हमें छोड़ के