-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
mast aankhon se mastee tapakatee rahe - - female voice
Title:mast aankhon se mastee tapakatee rahe - - female voice Movie:non-Film Singer:Female Voice Music:unknown Lyricist:unknown
मस्त आँखों से मस्ती टपकती रहे
होश उड़ते रहें दौर चलता रहे
रक्स तौबा करे जाम-ए-बिल्लोर में
रिंद पीते रहें शेख़ जलता रहे
ऐ ख़ुदा क्या तेरा ये ही इंसाफ़ है
ऐ ख़ुदा क्या तेरा ये ही क़ानून है
कोई फुलों के सेज पे सोया करे
कोई काँटों पे करवट बदलता रहे
वो मेरे सामने आयें तो इस तरह
उनका परदा रहे मुझको दीदार हो
आँख चिलमन पे डाले मैं बैठा रहूँ
हुस्न छन छन के बाहर निकलता रहे
काश यूँ मौत आ जाये ऐ हमनशीं
नज़ात-ए-वक़्त हो जाये मंज़र हसीं
वो उधर अपनी ज़ुल्फ़ें सँवारा करें
और इधर दम हमारा निकलता रहे