mast pavan hai chanchal dhaara

Title:mast pavan hai chanchal dhaara Movie:Jeet Singer:Lata Mangeshkar Music:Anil Biswas Lyricist:Prem Dhawan

English Text
देवलिपि


मस्त पवन है चंचल धारा -२
मन की नैया डोल ना जाये
मस्त पवन है चंचल धारा
आज समा है कितना प्यारा -२
मन की नैया डोल ना जाये
मस्त पवन है चंचल धारा

(मन में हैं बेचैन उमंगें
जैसे मौजें सागर की)-२
देना मुझको कोई सहारा -२
मन की नैय्या ...

(मीत बिना जीवन बीते ना
राह कटे बिन साथी के)-२
राह कटे बिन साथी के
ढूँढ रही हूँ कोई किनारा
मन की नैय्या ...