-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
mat jaeeyo naukariyaa chhod ke
Title:mat jaeeyo naukariyaa chhod ke Movie:Do Badan Singer:Asha Bhonsle Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni
मत जईयो नौकरिया छोड़ के तोरे पैयाँ पड़ूँ बलमा -२
तोरे पैयाँ पड़ूँ मैं बिनती करूँ -२
मत जईयो नौकरिया ...
देख पिया परदेस में ऐसी रूप की छया नाहीं मिलेगी -२
पैसा रुपईया मिल जाएगा प्रेम की माया नाहीं मिलेगी
प्रीत नहीं तो कुछ भी नहीं है साँची कहूँ बलमा
मत जईयो नौकरिया ...
प्रीत करो और रीत न जानो तुम तो हो सैयाँ एक अनाड़ी -२
भूल भई ये मोसे प्रीतम जो मैं जियरवा तोसे हारी
जाओ मैं तुमसे ना बोलूँगी साँची कहूँ बलमा
मत जईयो नौकरिया ...
दीपक लईके ढूँढ लो जग में हमसी मोहनिया ना पाओगे -२
जिसके गोरे गाल पे तिल हो ऐसी सजनिया ना पाओगे
हमसे बिछड़ के पछताओगे साँची कहूँ बलमा
मत जईयो नौकरिया ...