mat kar saaj singaar sundaree - - jagmohan

Title:mat kar saaj singaar sundaree - - jagmohan Movie:non-Film Singer:Jagmohan Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि

मत कर साज सिंगार सुन्दरी
मत कर साज सिंगार सुन्दरी मत कर साज सिंगार
गहने शर्माये से रहते
गहने शर्माये से रहते तुझे निहार निहार
मत कर साज सिंगार सुन्दरी मत कर साज सिंगार

मोती सी तू खुद उजली है हाँ
और चंचल तू बिजली सी है हाँ
ऊपर के इस ठाठ बाट से -२
तुझको क्या दरकार
मत कर साज सिंगार सुन्दरी मत कर साज सिंगार

( अपनी ज़ुल्फ़ों को छितरा दे
होंठों पर तू हँसी बिछा दे ) -२
चोटी के दो हिस्से कर के -२
बना गले का हार
मत कर साज सिंगार सुन्दरी मत कर साज सिंगार

( एक बार तू देख ले दर्पन
मस्त बना ले सुन्दरी
मस्त बना ले अपना जीवन ) -२
अपनी मनमोहक सूरत पे खुद हो जा बलिहार -२
मत कर साज सिंगार सुन्दरी मत कर साज सिंगार