matavaalepane se jo kataa jhoom padee hai - - saigal

Title:matavaalepane se jo kataa jhoom padee hai - - saigal Movie:non-Film Singer:K L Saigal Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


मतवालेपने से जो ख़ता झूम पड़ी है
छाती से धुआँ उठा है जो बूँद पड़ी है

हाँ और सुना कुछ वो बुरा हो कि भला हो
अरे जो बात तेरे मुँह की है, मोती की लड़ी है

रहना नहीं इस देश में, जाऊँ तो किधर जाऊँ
रस्ता है कठिन, ओस कड़े, धूप कड़ी है

वो भी कोई जीना है, दुःखों से जो भरा हो
है साँस कि इक फाँस कलेजे में गड़ी है

हाँ बेधड़क ऐ आरज़ू अब कह दो ख़री बात
रस्सी भी यहीं रखी है, सूली भी खड़ी है