-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
mayyaa, mohi daaoo bahut khijaayau
Title:mayyaa, mohi daaoo bahut khijaayau Movie:non-Film Singer:unknown Music:unknown Lyricist:Surdas
मैया, मोहि दाऊ बहुत खिजायौ |
मोसों कहत मोल कौ लिन्हौं, तू जसुमति कब जायौ ||
कहा कहौं इहि रिस के मारे खेलत हौं नही जात |
पुनि पुनि कहत कौन है माता, को है तेरो तात ||
गोरे नंद, जसोदा गोरी, तू कत स्याम सरीर |
चुटकी दै दै हँसत ग्वाल सब, सिखै देत बलबीर ||
तू मोहीं कों मारन सीखी, दाउहि कबहुँ न खीझै |
मोहन-मुख रिस की ये बातें, जसुमति सुनि-सुनि रीझै ||
"सुनहु कान्ह, बल्भद्र चबाइ, जनमत ही कौ धूत" |
सूर श्याम, "मोहिं गौधन की सौं, हौं माता तू पूत" ||