mehandee lagee mere haath re

Title:mehandee lagee mere haath re Movie:Mehndi Lagi Mere Haath Singer:Lata Mangeshkar Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


मेहंदी लगी मेरे हाथ रे मेहंदी लगी मेरे हाथ
भूल जा इसको ए दिल ये तो सपनों की थी बात रे
मेहंदी लगी मेरे ...

अनजाने में मैं बावरिया
लिख बैठी तेरे नाम उमरिया
निभ न सकेगी बात रे
मेहंदी लगी मेरे ...

माँग भी उजड़ी दिल भी टूटा
मेहंदी का रंग भी निकला झूठा
अँसुअन से धोए हाथ रे
मेहंदी लगी मेरे ...

उनकी गली का फेरा छोड़ा
आप ही अपने दिल को तोड़ा
बन गई ऐसी बात रे
मेहंदी लगी मेरे ...

द्वार बजी थी जो शहनाई
वह शहनाई थी हरजाई
छोड़ गई मेरा हाथ रे
मेहंदी लगी मेरे ...