-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:melaa dilon kaa aataa hai ik baar Movie:Melaa Singer:Alka Yagnik, Sonu Nigam, Roop Kumar Rathod, Jaspindar Narula, Shankar Mahadevan Music:Rajesh Roshan Lyricist:Sameer
मेला दिलों का आता है इक बार आके चला जाता है
आते हैं मुसाफ़िर जाते हैं मुसाफ़िर
जाना ही है उनको क्यों आते हैं मुसाफ़िर
मेला दिलों का ...
हँस ले गा ले ये दिन ना मिलेंगे कल
थोड़ी खुशियां हैं थोड़े से ये पल
एक बार फिर चली जाएं जो ये बहारें
लौट कर ना आएंगी गुजरी बहारें
मेला बहारों का आता है इक बार आके चला जाता है
आती हैं बहारें जाती हैं बहारें
जाना ही है उनको क्यों आती हैं बहारें
मेला दिलों का ...
साजन एक तुझ पे भरोसा है
इस भीड़ में एक तू ही मेरा है
मौसम बदले बदले ज़माना
वादा किया जो वादा निभाना है
हाथों की लकीरें गाएं ये तराना
मर कर भी ये रिश्ता है हमको निभाना
मेला दिलों का ...
आई रे जवानी जैसे रुत तूफ़ानी
पगली ये दीवानी मैं क्या करूं
मेला जवानी का आता है इक बार आके चला जाता है
आती है जवानी जाती है जवानी
जाना ही है उसको क्यों आती है जवानी
मेला दिलों का ...