-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
meraa tumhaaraa saath to sadiyon kaa saath hai
Title:meraa tumhaaraa saath to sadiyon kaa saath hai Movie:Ek Paheli Singer:Mohammad Rafi, Suman Kalyanpur Music:Usha Khanna Lyricist:Asad Bhopali
सु : मेरा तुम्हारा साथ तो सदियों का साथ है
र : अब तक गले न मिल सके
सु : ये और बात है
दो : मेरा तुम्हारा साथ ...
र : मंज़िल पे आया कारवाँ
फिर हो गए अरमाँ जवाँ
महसूस होने लगा क़दमों में हैं दोनों जहाँ
जिसकी तलाश थी वो मेरे साथ है
सु : अब तक गले न मिल सके
र : ये और बात है
दो : मेरा तुम्हारा साथ ...
सु : तूफ़ां से निकले हैं हम आया नहीं साहिल अभी -२
र : मेरे तुम्हारे प्यार की इक और भी मंज़िल अभी
दो : शायद हमारी मौत ही हमारी हयात है
सु : अब तक गले न मिल सके
र : ये और बात है
दो : मेरा तुम्हारा साथ ...