mere dil kaa pataa tumhen kisane diyaa o jaanam meree jaanam

Title:mere dil kaa pataa tumhen kisane diyaa o jaanam meree jaanam Movie:Jaanam Singer:Anuradha Paudwal, Vipin Sachdeva Music:Anu Malik Lyricist:Faiz Anwar

English Text
देवलिपि


मेरे दिल का पता तुम्हें किसने दिया
क्या तुम भी अकेले थे मेरी तरह
जानम जानम ओ जानम मेरी जानम

तेरे दिल का पता मेरे दिल ने दिया
हाँ हम भी अकेले थे तेरी तरह
जानम जानम ...

मैं अकेला जी रहा था जीवन बेइरादा था
न किसी से थी मुहब्बत न कोई भी वायदा था
तुम मेरी राह में जाने कब आ गये
क्या तुम भी अकेले ...

ज़िंदगी के ये हसीं पल बस यूं ही गुज़र जाते
और कुछ दिन जो तुम्हें हम न मिलते तो मर जाते
वायदा है ये मेरा तुमसे क्या है छुपा
हाँ हम भी अकेले ...