meree nigaah ne kyaa kaam jhoothe zamaane bhar ke

Title:meree nigaah ne kyaa kaam jhoothe zamaane bhar ke Movie:Musaafirkhaanaa Singer:Mohammad Rafi, Nirmala Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


र : मेरी निगाह ने क्या काम लाजवाब किया
कि तुझको लाखों में इंतख़ाब किया

नि : झूठे ज़माने भर के
हाय जादू कैसा डार गए मोपे नीची नज़र कर के
र : जीते हैं मर-मर के
हाय ऐसे दो न हमें गोरी टुकड़े जिगर कर के

नि : मैं बेक़रार नहीं प्यार की नज़र के लिए
कि तेरे तीर बहुत हैं मेरे जिगर के लिए
र : यहाँ भी दर्द-ए-जिगर का इलाज कौन करे
बस इक नज़र तेरी काफ़ी है उम्र भर के लिए
नि : झूठे ज़माने भर ...

जब से तूने मेरे दिल का चमन आबाद किया
जब चली ठंडी हवा मैने तुझे याद किया
र : हम तो कहते ही नहीं कुछ मगर ऐ जान-ए-जहाँ
लोग कहते हैं कि तूने हमें बरबाद किया
नि : झूठे ज़माने भर ...

यक़ीन हमको न उल्फ़त का तुम दिलाओ ज़रा
अब ऐसे देख के हमको न मुस्कुराओ ज़रा
र : चलो नहीं है तुम्हें हमसे वास्ता न सही
धड़कते दिल को स.म्भालो नज़र उठाओ ज़रा
नि : झूठे ज़माने भर ...