mil kar judaa hue to na soyaa karenge ham

Title:mil kar judaa hue to na soyaa karenge ham Movie:Milestones (non-Film) Singer:Jagjit Singh, Chitra Singh Music:Jagjit Singh, Chitra Singh Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


मिल कर जुदा हुए तो न सोया करेंगे हम
एक दूसरे की याद में रोया करेंगे हम

आँसू छलक-छलक के सताएंगे रात भर
मोती पलक-पलक में पिरोया करेंगे हम

जब दूरियों की याद दिलों को जलाएगी
जिस्मों को चाँदनी में भिगोया करेंगे हम

ग़र दे गया दग़ा तूफ़ान भी क़तील
साहिल पे कश्तियों को डुबोया करेंगे हम