milaa hai kisee kaa jhumakaa

Title:milaa hai kisee kaa jhumakaa Movie:Parakh Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


मिला है किसी का झुमका ठंडे-ठंडे हरे-हरे नीम तले
ओ सच्चे मोती वाला झुमका ठंडे-ठंडे हरे-हरे नीम तले
सुनो क्या कहता है झुमका ठंडे-ठंडे हरे-हरे नीम तले
मिला है किसी का ...

प्यार का हिंडोला यहाँ झूल गए नैना
सपने जो देखे मुझे भूल गए नैना -२
हाय रे बेचारा झुमका
ठंडे-ठंडे हरे-हरे ...

जीवन भर का नाता परदेसिया से जोड़ा
आप गई पिया संग मुझे यहाँ छोड़ा -२
पड़ा है अकेला झुमका
ठंडे-ठंडे हरे-हरे ...

हाय रे ये प्रीत की है रीत जाने कैसी
तन-मन हार जाने में है जीत जाने कैसी -२
जाने ने बेचारा झुमका
ठंडे-ठंडे हरे-हरे ...