-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
milate hee nazar unase dil aane ko kyaa kahie
Title:milate hee nazar unase dil aane ko kyaa kahie Movie:Naghma Singer:Talat Mehmood Music:Nashad Lyricist:Nakshab
मिलते ही नज़र उनसे दिल आने को क्या कहिए
दिल हो गया दीवाना दीवाने को क्या कहिए
प्यार भरी बातें छिपती हैं छिपाने से
हर राज़ अफ़साना अफ़साने को क्या कहिए
मिलते ही नज़र उनसे ...
लो वह भी मोहब्बत में दिन रात तड़पते हैं
जब शमा है परवाना परवाने को क्या कहिए
मिलते ही नज़र उनसे ...
इक उमर तो दिल अपना पहलू में रहा अपने
अब हो गया बेगाना बेगाने को क्या कहिए
मिलते ही नज़र उनसे ...