mittee men mil gayaa hai nazar uthane se pahale

Title:mittee men mil gayaa hai nazar uthane se pahale Movie:Modern Girl Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


मिट्टी में मिल गया है तेरा नाम देख ले
छोटी सी एक भूल का अंज़ाम देख ले

नज़र उठने से पहले ही झुका लेती तो अच्छा था -२
तू अपने आप को परदा बना लेती तो अच्छा था
नज़र उठने से पहले ...

तेरे होंठों की ये सुर्ख़ी तेरे चेहरे की रौनक है -२
ये सुर्ख़ी माँग में अपने सजा लेती तो अच्छा था
नज़र उठने से पहले ...

तेरे शाने पे लहराते हुए आँचल का क्या कहना -२
इसी आँचल से इक घूँघट बना लेती तो अच्छा था
नज़र उठने से पहले ...

जो काँटों से उलझकर फूल तोड़े भी तो क्या तोड़े -२
समझ कर सोच कर दामन बचा लेती तो अच्छा था
नज़र उठने से पहले ...

इधर रंगीनियाँ थीं और उधर माँ-बाप की ख़ुशियाँ -२
उन्हें ख़ुश करके तू उनकी दुआ लेती तो अच्छा था
नज़र उठने से पहले ...