-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
mohabbat kaa soz-e-nihaan rah gayaa - - malika pukhraj
Title:mohabbat kaa soz-e-nihaan rah gayaa - - malika pukhraj Movie:non-Film Singer:Malika Pukhraj Music:Malika Pukhraj Lyricist:Abid
मोहब्बत का सोज़-ए-निहाँ रह गया
बुझी आग लेकिन धुआँ रह गया
हुई कम न तक़दीर की गर्दिशें
ज़मीं थक गई आसमाँ रह गया
मेरा दिल है और हम-नशीनों का सोग
मुसाफ़िर पस-ए-कारवाँ रह गया
गया था पय-ए-सार-ए-दश्त-ए-जुनूँ
ख़ुदा जाने आबिद कहाँ रह गया