mohe baankaa balam lage piyaaraa

Title:mohe baankaa balam lage piyaaraa Movie:Bela Singer:Chorus, Zohrabai Ambalewali Music:Bulo C Rani Lyricist:D N Madhok

English Text
देवलिपि


को : मोहे बाँका बलम लगे पियारा -२
ज़ो : ( ननदी परदेस न जाने दे
को : बाँका बलम लगे पियारा ) -२
ज़ो : मोहे बाँका बलम लगे पियारा

काली-काली रात जिया डग-मग डोलेगा
हो काली-काली रात जिया डग-मग डोलेगा
को : डग-मग डोलेगा
ज़ो : हो मीठे-मीथे बोल उन बिन कौन बोलेगा
मीठे-मीथे बोल उन बिन कौन बोलेगा
सूना दीखेगा जग सारा
को : सूना दीखेगा जग सारा

ज़ो : ननदी परदेस न जाने दे
को : बाँका बलम लगे पियारा
ज़ो : मोहे बाँका बलम लगे पियारा
को : मोहे बाँका बलम लगे पियारा

ज़ो : साँवली घटायें जब घिर-घिर आयेंगी
हो साँवली घटायें जब घिर-घिर आयेंगी
भेश बीराने () ले के मन का जगायेंगी -२
ऐसे में उनका बड़ा सहारा
को : ऐसे में उनका बड़ा सहारा

ज़ो : ननदी परदेस न जाने दे
को : बाँका बलम लगे पियारा
ज़ो : मोहे बाँका बलम लगे पियारा
को : मोहे बाँका बलम लगे पियारा
ज़ो : ननदी परदेस न जाने दे
को : बाँका बलम लगे पियारा