mohe meraa bachapanaa laa de

Title:mohe meraa bachapanaa laa de Movie:Kajal Singer:Chorus, Suraiyya Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Shakeel Badayuni, D N Madhok

English Text
देवलिपि


मोहे मेरा बचपना
मोहे मेरा बचपना ला दे
बलमा जवानी भाये ना
मोहे मेरा बचपना -२
मोहे मेरा बचपना ला दे
बलमा जवानी भाये ना

को : मोहे मेरा बचपना

बुरा हो जवानी का जो दर्द अनोखे लायी
दर्द अनोखे लायी
बुरा हो जवानी का जो दर्द अनोखे लायी
दिल भर आया कभी आँख भर आयी -२
मोरा नन्हा सा जिया
को : मोरा नन्हा सा जिया
ओ ओ ओ मोरा नन्हा सा जिया
को : मोरा नन्हा सा जिया
चैन कहीं पाये ना
मोहे मेरा बचपना
मोहे मेरा बचपना ला दे
बलमा जवानी भाये ना

को : मोहे मेरा बचपना

मस्त हवायें आ के छेड़ जाती हैं -२
तारों भरी रतियाँ भी जी को डराती हैं -२
मोरा नन्हा सा जिया
को : मोरा नन्हा सा जिया
ओ ओ ओ मोरा नन्हा सा जिया
को : मोरा नन्हा सा जिया
चैन कहीं पाये ना

( मोहे मेरा बचपना
मोहे मेरा बचपना ला दे
बलमा जवानी भाये ना

को : मोहे मेरा बचपना ) -२