-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
moorti ganesh kee andar daulat desh kee aaj hamaaree takkar hai
Title:moorti ganesh kee andar daulat desh kee aaj hamaaree takkar hai Movie:Takkar Singer:Mahendra Kapoor, Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
मूर्ति गणेश की अन्दर दौलत देश की
लोगों देखो ध्यान से पूछो इस बेईमान से
क्या चक्कर है
हाँ आज हमारी टक्कर है
गली में शोर है साधू नहीं ये चोर है
ऊपर से कुछ और है अन्दर से कुछ और है
तुम इसको पहचान लो और दीवानो जान लो
क्या
लेकर उसका नाम तू करता है ये काम तू
काहे को भगवान को करता है बदनाम तू
काग़ज़ सा धुल जाएगा भेद तेरा खुल जाएगा
ये कोई शैतान है ये पापी इन्सान है
ये मेरा अपमान नहीं धर्म का ये अपमान है
रोके है ये भगवान को रोको इस शैतान को