more piyaa darataa hai dekho moraa jiyaa ho

Title:more piyaa darataa hai dekho moraa jiyaa ho Movie:Devdas Singer:Jaspindar Narula, Shreya Ghoshal Music:Ismail Darbar Lyricist:Sameer

English Text
देवलिपि


ऐ मोरे मोरे पिया
हा हा हा
आसमान की बाहों में चाँद अकेला ठहरा था हे हे
रात की जवानी पे चाँदनी का पहरा था हे हे
हे रुनझुन रुनझुन हवा का झोंका उजली उजली रात
तारों की डोली में आई झिलमिलाती जुगनू की बारात
सबके होंठों पे ठहरी थी आके कोई बात
ढोल मंजीरे बजने लगे पड़ी डफ़ली पर थाप
और ठुमक ठुमक कर नाच रही थी मेरी राधा प्यारी
हाँ ठुमक ठुमक कर नाच रही थी मेरी राधा प्यारी
जाने कहाँ से रास रचाने आया छैला गिरधारी

मोरे पिया डरता है देखो मोरा जिया हो
हाँ
ओ मोरे पिया
हे हे हे हे हे हे हे हे हे
ना बइयाँ धरो आती है मुझे शरम
हाँ छोड़ दो तुम को है मेरी कसम
ना ज़िद ना करो जाने दो मुझे बलम
देखो दूँगी मैं गारी ओ बाँवरे चलो हटो सताओ ना
मोरे पिया डरता है देखो मोरा जिया हो
हो मोरे पिया डरता है देखो मोरा जिया हो
मोरे पिया

करे कृष्ण रास राधा के संग

जमुना के तीर बाजे मृदंग
करे कृष्ण रास राधा के संग

अधरों पे गीत मन में उमंग
करे कृष्ण रास राधा के संग

साँसों में प्यास तन में तरंग
करे कृष्ण रास राधा के संग

इसे देख देख दुनिया है दंग
करे कृष्ण रास राधा के संग