moree chham-chham baaje paayaliyaa

Title:moree chham-chham baaje paayaliyaa Movie:Ghunghat Singer:Lata Mangeshkar Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


मोरी छम-छम बाजे पायलिया -२
आज मिले हैं मोरे साँवरिया -२
मोरी छम-छम ...

( बड़ी मुद्दत में दिल के सहारे मिले
आज डूबे हुओं को किनारे मिले ) -२
कभी मुस्क्राए मन कभी शरमाए मन
कभी नैनों की छलके गागरिया
मोरी छम-छम ...

( चाँद-तारों के गहने पहना दो मुझे
कोई आ के दुल्हनिया बना दो मुझे ) -२
नहीं बस में जिया कैसा जादू किया
पिया आज हुई रे मैं तो बावरिया
मोरी छम-छम ...