mose rooth gayo kisakee lagee julmee najariyaa

Title:mose rooth gayo kisakee lagee julmee najariyaa Movie:Taraana Singer:Lata Mangeshkar Music:Anil Biswas Lyricist:D N Madhok

English Text
देवलिपि


( मोसे रूठ गयो मोरा साँवरिया
किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया ) -२

प्यार की राहें अनाड़ी का साथ है
लगी हमारी की लाज तेरे हाथ है -२
तोरी कागज की नय्या है मोरे सवरिया
कागज की नय्या है मोरे सवरिया

किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया
मोसे रूठ गयो मोरा साँवरिया
किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया

झूठ-मूठ की प्रीत जताये के
सोये गये चुप से बलम घर जाये के -२
इन्हें दूजे के दिल की ना कोई खबरिया
दूजे के दिल की ना कोई खबरिया

किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया
मोसे रूठ गयो मोरा साँवरिया
किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया

( मोसे रूठ गयो मोरा साँवरिया
किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया ) -२

काहे को रूठ गये क्या है कुसूर मेरा
किस बिध माने ना दिल मजबूर मेरा -२
इसे ले के चली आई पिया तेरी नगरिया
ले के चली आई पिया तेरी नगरिया

किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया
मोसे रूठ गयो मोरा साँवरिया
किसकी लगी हाय-हाय किसकी लगी जुल्मी नजरिया