-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:mud kar bhee na dekh udhar chalee jaa jaanakee Movie:Devtaa Singer:Manna De Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan
मुड़ कर भी न देख सुहागन महलों की ये शान
इस दुनिया में अब तेरा बस पती ही है भगवान
( उधर चली जा जानकी जिधर चले तेरे राम
छोड़ न अपना रास्ता ले हिम्मत से काम
जानकी ले हिम्मत से काम ) -२
भारत की संतान है तू ताज इसी का रूप -२
सीता बन कर सहती जाना बन बन की तू धूप
हँसते हँसते लड़ती जा तू जीवन का संग्राम
छोड़ न अपना रास्ता ले हिम्मत से काम
जानकी ले हिम्मत से काम
पतीव्रता तेरे तेज के आगे सूरज भी शरमाये -२
तेरे एक इशारे से ये बादल जल बरसाये -२
तेरे जैसी सतियों से ही भारत का है नाम
छोड़ न अपना रास्ता ले हिम्मत से काम
जानकी ले हिम्मत से काम
तुझमें धरती का बल है और आसमान का ज़ोर -२
अपने आप को क्यूँ समझे फिर तू अबला कमज़ोर
समझे तू अबला कमज़ोर
तू चाहे तो अपने बस में कर ले चारों धाम
छोड़ न अपना रास्ता ले हिम्मत से काम
जानकी ले हिम्मत से काम
पती कहे तो फूल छोड़ कर काँटे गले लगा ले -२
प्रीतम के चरणों में अपना तू संसार बसा ले -२
कुटिया में भी तुझे मिलेगा महलों का आराम
छोड़ न अपना रास्ता ले हिम्मत से काम
जानकी ले हिम्मत से काम
उधर चली जा जानकी जिधर चले तेरे राम
छोड़ न अपना रास्ता ले हिम्मत से काम
जानकी ले हिम्मत से काम