-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
muhabbat ke maaron kaa
Title:muhabbat ke maaron kaa Movie:Bawre Nain Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Roshan Lyricist:Kedar Sharma
मुहब्बत के मारों का हाल ये दुनिया में होता है
ज़माना उनपे हँसता है, नसीबा उनपे रोता है
हम पास तुम्हारे आ न सके
हम दूर भी तुमसे रह न सके
दम घुटता रहा अरमानों का
कुछ कहना चाहा कह न सके
मुहब्बत के मारों का ...
जिसने हमको बर्बाद किया
हम उसको दुआएं देते हैं
जब ददर् से भर आता है दिल
बस नाम उसी का लेते हैं
मुहब्बत के मारों का ...
ये ददर् छुपाये छुप न सका
ये सहना चाहा सह न सके
दिल यास से भर आया लेकिन
आँखों से आँसू बह न सके
मुहब्बत के मारों का ...