muhabbat kee raahon men, chalanaa sambhal ke

Title:muhabbat kee raahon men, chalanaa sambhal ke Movie:Udan Khatola Singer:Mohammad Rafi Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


मुहब्बत की राहों में
चलना सम्भल के
यहाँ जो भी आया
गया हाथ मल के

न पाई किसी ने मुहब्बत की मंज़िल
क़दम डगमगाए, ज़रा दूर चल के

हमें ढूँढती है, बहारों की दुनिया
कहाँ आ गए हम, चमन से निकल के

कहीं डूब जाए न, हसरत भरा दिल
न यूँ तीर फ़ेंको, निशाना बदल के