-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
muhabbat kee zubaan chup hai
Title:muhabbat kee zubaan chup hai Movie:Lagan Singer:Hemant Kumar Music:Hemant Kumar Lyricist:Rajinder Krishan
मुहब्बत की ज़ुबां चुप है, सितारों तुम भी चुप रहना - २
उम्मीदों का जहाँ चुप है, सितारों तुम भी चुप रहना
मुहब्बत की ज़ुबां चुप है, सितारों तुम भी चुप रहना
किसी की बे-बसी के राज़ को परदे में रहने दो - २
राज़ को परदे में रहने दो
ज़मीं चुप, आस्माँ चुप है, सितारों तुम भी चुप रहना
मुहब्बत की ज़ुबां चुप है, सितारों तुम भी चुप रहना
मेरी पलकों पे आके थम गए हैं प्यार के आँसू
थम गए हैं प्यार के आँसू
यह ग़म का कारवां चुप है, सितारों तुम भी चुप रहना
मुहब्बत की ज़ुबां चुप है, सितारों तुम भी चुप रहना