muhabbat men aise zamaane bhee aaye

Title:muhabbat men aise zamaane bhee aaye Movie:Sagai Singer:Lata Mangeshkar, Talat Mehmood Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


मुहब्बत में ऐसे ज़माने भी आये
कभी रो दिये हम कभी मुस्कुराये

बनाया था इक आशियाँ दो दिलों ने
ज़माने की आँधी ने तिनके उड़ाये

मुहब्बत जो की है तो फ़रियाद न कर
मुहब्बत पे इलज़ाम आने न पाये

मुहब्बत की आँखों से अश्क़ों को चुनकर
किसी ने फ़लक पे सितारे सजाये

मुहब्बत में ऐसे ज़माने भी आये ...