muhabbat men kabhee aisee bhee haalat paaee jaatee hai

Title:muhabbat men kabhee aisee bhee haalat paaee jaatee hai Movie:Parwana Singer:K L Saigal Music:Khurshid Anwar Lyricist:D N Madhok

English Text
देवलिपि


मुहब्बत में कभी ऐसी भी हालत पाई जाती है (२)
तबीयत और घबराती है जब बहलाई जाती है (२)

झिझक कर गुफ़्तगू करना है अपना राज़ कह देना (२)
इसी नाज़ुक सी पर्दे में (२) तमन्ना पाई जाती है
इसी नाज़ुक सी पर्दे में तमन्ना पाई जाती है
मुहब्बत में कभी ऐसी भी हालत पाई जाती है

मोहब्बत दिल में छुप सकती है आँखों में नहीं छुपती (२)
ज़बाँ खामोश है लेकिन (२) नज़र शरमाई जाती है
ज़बाँ खामोश है लेकिन नज़र शरमाई जाती है
मुहब्बत में कभी ऐसी भी हालत पाई जाती है
तबीयत और घबराती है जब बहलाई जाती है