muhabbat ne kyaa kyaa tamaashe dikhaaye

Title:muhabbat ne kyaa kyaa tamaashe dikhaaye Movie:Maalkin Singer:Lata Mangeshkar Music:Roshan Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


मुहब्बत ने क्या क्या तमाशे दिखाये
जिसे दिल भुलाये वही याद आये
वही याद आये

इधर याद तेरी उधर है ज़माना
उधर है ज़माना
इधर याद तेरी उधर है ज़माना
उधर है ज़माना
बता जानेवाले बता जानेवाले
किधर कोई जाये
जिसे दिल भुलाये वही याद आये
वही याद आये

जो पूछूँ मैं दिल से तो दिल मुझसे पूछे
दिल मुझसे पूछे
जो पूछूँ मैं दिल से तो दिल मुझसे पूछे
दिल मुझसे पूछे
ये क्या हो गया ये क्या हो गया
आज बैठे बिठाए
जिसे दिल भुलाये वही याद आये
वही याद आये