-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:mujhako bhee raadhaa banaa le nandalaal Movie:Ankahee Singer:Asha Bhonsle Music:Jaidev Lyricist:Balkavi Bairagi
मुझको भी राधा बना ले नंदलाल -२
हो नंदलाल, रे नंदलाल
संग संग चढ़ाऊँगी नंदजी की गैयाँ
आठों पहर लूँगी तेरी बलैयाँ
बन के रहूँगी छबीली तेरी छैयाँ -२
मन के महल में रखूँगी नटखट -२
तुझे लाखों जनम लाखों साल -२
हो रे नंदलाल, रे नंदलाल
मुझ को भी राधा बना ले नंदलाल
sad version
मुझको भी राधा बना ले नंदलाल -४
यशोदा की अँगना मैं दूँगी बुहारी
तेरी मुरलिया को दूँगी न गारी
मटकी लुटा दूँगी माखन की सारी -२
बंसी बजैया ...
बंसी बजैया ओ रे कन्हैया
मुझ को भी कर दे निहाल -२
मुझको भी राधा ...
चरणों में तेरे लिपटके रहूँगी
तेरा दिया हर सुख-दुख सहूँगी
छलिये तुझे कभी कुछ ना कहूँगी -२
जमुना किनारे ...
जमुना किनारे रखूँगी सजाके
काया का केसरिया थाल -२
मुझको भी राधा ...