mujhase poochhe binaa ye to kaho kaun ho tum

Title:mujhase poochhe binaa ye to kaho kaun ho tum Movie:Aashiq Singer:Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


हा
मुझसे पूछे बिना दिल में आने लगे
ये तो कहो ( कौन हो तुम ) -२
मीठी नज़रों से बिजली गिराने लगे
ये तो कहो ( कौन हो तुम ) -२

रात भी निराली ये रुत भी निराली रंग बरसाए उमंग मतवाली -२
प्यार भरी नज़रों ने जाल हैं बिछाए
कैसे कोई दिल की करेगा रखवाली -२
ये तो कहो ...

मस्तियों के मेले ये खोई-खोई रातें
आँख करे आँखों से रस भरी बातें
भोले-भाले हैं वो मगर देखने में
मुझसे क्या छुपेंगी ये लूटने की घातें -२
ये तो कहो ...

तुम्हीं तो नहीं हो जो सपनों में आके
छुप गए अपनी झलक दिखला के
तुम्हीं तो नहीं हो मैं ढूँढा किया जिनको
फिर भी तुम न आए मैं थक गया बुला के -२
ये तो कहो ...