mujhe de rahe hain tasalliyaan - - jagjit singh

Title:mujhe de rahe hain tasalliyaan - - jagjit singh Movie:non-Film Singer:Jagjit Singh Music:Jagjit Singh Lyricist:Jigar Moradabadi

English Text
देवलिपि


मुझे दे रहे हैं तसल्लियाँ वो हर एक ताज़ा पयाम से
कभी आ के मन्ज़र-ए-आम पर, कभि हट के मन्ज़र-ए-आम से

न ग़रज़ किसी से न वासता, मुझे काम अपने ही काम से
तेरे ज़िक्र से, तेरी फ़िक्र से, तेरी याद से, तेरे नाम से

मेरे साक़िया! मेरे साक़िया! तुझे मर्हबा! तुझे मर्हबा!
तू पिलाये जा, तु पिलाये जा, इसी चश्म-ए-जाम-ब-जाम से

तेरि सुभ-ओ-ऐश है क्या बला, तुझे ऐ फ़लक जो हो हौसला
कभी कर ले आ के मुक़ाबला, ग़म-ए-हिज्र-ए-यार की शाम से