mujhe ishq hai tujhee se meree jaan-e-zindagaanee

Title:mujhe ishq hai tujhee se meree jaan-e-zindagaanee Movie:Ummeed Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


( मुझे इश्क़ है तुझी से मेरी जान-ए-ज़िंदगानी
तेरे पास मेरा दिल है मेरे प्यार की निशानी ) -२
मुझे इश्क़ है तुझी से

( मेरी ज़िंदगी में तू है मेरे पास क्या कमीं है
जिसे ग़म नहीं ख़िज़ाँ का वो बहार तूने दी है ) -२
मेरे हाल पर हुई है तेरी ख़ास मेहरबानी
तेरे पास मेरा दिल है मेरे प्यार की निशानी
मुझे इश्क़ है तुझी से

( तेरे हुस्न ने दिखाईं मुझे बेख़ुदी की रहें
ये हसीन लब नशीले ये झुकी-झुकी निगाहें ) -२
तेरी ज़ुल्फ़ से उठी है ये घटाओं की जवानी
तेरे पास मेरा दिल है मेरे प्यार की निशानी

मुझे इश्क़ है तुझी से मेरी जान-ए-ज़िंदगानी
तेरे पास मेरा दिल है मेरे प्यार की निशानी
मुझे इश्क़ है तुझी से