-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:mujhe jab apanee ai mere dost ai mere hamadam Movie:Meharbaan Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan
मुझे जब अपनी गुज़री ज़िन्दगानी याद आती है
तो बस इक मेहरबाँ की मेहरबानी याद आती है
ऐ मेरे दोस्त ऐ मेरे हमदम
वो तेरा ग़म था या ख़ुशी मेरी
हर जगह तूने मेरा साथ दिया
ऐ मेरे दोस्त ...
कौन था तू कहाँ से आया था
आज तक मैने ये नहीं जाना -२
तू मेरी रूह था मगर मैने
तेरे जाने के बाद पहचाना
ऐ मेरे दोस्त ...
तू सुदामा भी है और कन्हैया भी
कन्हैया कन्हैया
तू भिखारी भी है और दाता भी
तेरे सौ रंग हैं मेरे प्यारे
तू ही प्यासा है और तू ही झरना भी
ऐ मेरे दोस्त ...
तू मेरी बेबसी के आलम में
जब कभी मुझको याद आता है
सोचकर मेहरबानियाँ तेरी
दिल मेरा बैठ-बैठ जाता है
ऐ मेरे दोस्त ...
आख़्हरी अर्ज़ मेरी तुझसे है
हर ख़ता मेरी दरगुज़र करना
वो घड़ी आ रही है जब मुझको
इस ज़माने से है सफ़र करना
ऐ मेरे दोस्त ...