mujhe mil gaee hai mohabbat kee manzil

Title:mujhe mil gaee hai mohabbat kee manzil Movie:First Love Singer:Mukesh Music:Duttaram Lyricist:Gulshan Bawra

English Text
देवलिपि


( मुझे मिल गई है मोहब्बत की मंज़िल
कोई पूछ ले ये मेरे हमसफ़र से ) -२
मुझे मिल गई है ...

नज़र से नज़र का बड़ा फ़ासला था
मगर आज दिल के क़रीं हो गए हो
( तुम्हें मैने देखा जो दिल की नज़र से
मेरी भी नज़र में हसीं हो गए हो ) -२
मुझे मिल गई है ...

मेरे हाथ में यूँ तेरा हाथ आया
के गुलशन में जैसे बहार आ गई हो
( मगर हाथ से यूँ खिंचा हाथ तेरा
मैं समझा कली कोई शरमा गई हो ) -२
मुझे मिल गई है ...

जिसे सुनकर दिल की हुई तेज़ धड़कन
मुझे आज ऐसी कहानी मिली है
( निग़ाहों से चाहे न निग़ाहें मिली ना
मोहब्बत की लेकिन निशानी मिली है ) -२
मुझे मिल गई है ...