mujhe na sapanon se bahalaao - - jagmohan

Title:mujhe na sapanon se bahalaao - - jagmohan Movie:non-Film Singer:Jagmohan Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


मुझे न सपनों से बहलाओ

( दूरी का दुख दिल पे सहूँ मैं
रह के पास भी दूर रहूँ मैं ) -२
छूना चाहूँ छू न सकूँ मैं -२
कौन ये रीत बताओ
है कौन ये रीत बताओ
मुझे न सपनों से बहलाओ

( गंगा से तुम आवो नहा के
केश सुखाओ बाँह फैला कर ) -२
मेरे तमन्नाओं पर छा कर -२
काहे फिर छुप जाओ
तुम काहे फिर छुप जाओ
मुझे न सपनों से बहलाओ

( रोज़ मेरे सपने में आना
नित नित रूप नया दिखलाना ) -२
रोज़ छुड़ा कर आँचल जाना -२
ऐसा ज़ुल्म न ढाओ
तुम ऐसा ज़ुल्म न ढाओ
मुझे न सपनों से बहलाओ -२